हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना के संरक...

    यमुना के संरक्षण में योगदान के लिए फारुख चौधरी सम्मानित

    Kairana News
    Kairana News: यमुना के संरक्षण में योगदान के लिए फारुख चौधरी सम्मानित

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: यमुना नदी के संरक्षण में विशेष योगदान के लिए सामाजिक कार्यकर्ता फारुख चौधरी को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान करके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मानव मंदिर मिशन ट्रस्ट शिक्षा सेवा आरोग्य संस्थान एवं यमुना नदी मित्र मंडली द्वारा यम नदिया दिवस के अवसर पर दिया गया। Kairana News

    फारुख चौधरी खादर क्षेत्र के गांव मंडावर के निवासी है। वह यमुना बचाओं आंदोलन के लिए काम कर रहे है। उन्होंने यमुना नदी में अवैध खनन के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। फारुख चौधरी का यह सम्मान यमुना नदी के संरक्षण में उनके योगदान को दर्शाता है। इस अवसर पर भीम सिंह रावत, करणपाल सिंह आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– सलमान की पत्नी व उसका साथी गिरफ्तार, जेल रवाना