मैक्सिको में चलती ट्रेन से टकराई बस, नौ लोगों की मौत

Published On

लापाज़  (एजेंसी)।

मैक्सिको में एक बस तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन से जा टकराई जिसके कारण नौ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार पत्र एल फिनानसिएरो के मुताबिक यह दुर्घटना क्यूरेटारो प्रांत में उस समय हुई जब एक बस रेल की पटरी को पार करने की कोशिश कर रही थी तभी अचानक एक तेज रफ्तार वाली ट्रेन की चपेट में आ गई।

  • घायलों में छह की हालत गंभीर बनी हुई है।
  • घायलों में बस का चालक भी शामिल है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts