आईएस ने ट्यूनेशिया हमलों की जिम्मेदारी ली

Published On

ट्यूनिस (एजेंसी)

ट्यूनेशिया की राजधानी ट्यूनिस में गुरुवार की शाम हुये दो आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी समूह (आईएस) ने ली है। पहले हमले में स्थानीय समयानुसार 10.50 बजे ट्यूनिस में फ्रांसीसी दूतावास के पास रुए चार्ल्स डी गॉउल्ले में एक व्यक्ति द्वारा किये गये आत्मघाती हमले में दो पुलिस अधिकारी और तीन नागरिक घायल हो गये।

राजधानी के एल गोरजानी काउंटर-टेररिज्म निदेशालय के मुख्यालय की कार पार्किंग में 10 मिनट के अंतराल पर दूसरा विस्फोट हुआ। गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार नगर निगम के पुलिस अधिकारी मेहदी जम्माली विस्फोट में घायल हो गये थे। गंभीर चोटो के कारण उनकी मौत हो गयी। बयान में कहा गया है कि दूसरा पुलिस अधिकारी और एक नागरिक आत्मघाती हमले में घायल हुये है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts