London Cleanliness Campaign: लंदन में साध-संगत ने चलाया सफाई अभियान
वेम्बली में 8 सेवादारों और 3 बच्चों ने दिया योगदान, पार्षद ने की सराहना
Published On
लंदन, सच कहूँ न्यूज। London News: डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने स्वच्छता अभियान ‘हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप’ के तहत लंदन के वेम्बली स्थित हेजल ग्रूव में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान करीब 60 बड़े बैग कचरा एकत्रित किया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में 8 सेवादारों और 3 बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर इलाके की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिम्मेवार सेवादारों ने कहा कि साध-संगत मानवता भलाई के कार्यों में उत्साह से भाग ले रही है। स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे अभियान समाज को इसके प्रति जागरूक करते हैं। अभियान में विशेष रूप से पहुंचे वेम्बली के पार्षद अमेर आघा ने साध-संगत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी साध-संगत के साथ मिलकर ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करने की इच्छा जताई।
1.jpg)
1.jpg)