हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ललितपुर में प...

    ललितपुर में पिता ने की तीन मासूम पुत्रियों की हत्या

    Lalitpur

    पिता शराब पीने का आदी था | Lalitpur

    ललितपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में ललितपुर (Lalitpur) के बानपुर क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक शराबी ने अपनी तीन मासूम पुत्रियों की हथौड़े से हत्या कर दी और घर में आग लगाकर उनके शव को जलाने का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बीरगांव निवासी 40 वर्षीय छेद्दान कुशवाहा शराब पीने का आदी था ।

    उसकी पांच पुत्रियों में से दो बेटियों को दीपावली के मौके पर पत्नी दतिया (मध्य प्रदेश) अपने मायके ले गई थी जबकि दस वर्षीय अंजली, सात वर्षय रधिका और चार साल की विशाखा छेद्दान के पास छोड़ गई थी। उन्होंने बताया कि तड़के चार बजे के बाद छेद्दान ने हथौड़े से प्रहार कर तीनों बेटियों की हत्या कर दी और पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालकर घर में आग लगाकर शव जलाने का प्रयास किया।

    उसने घर की दोनों मंजिलों पर आग लगाने की कोशिश की। आग में घर का कुछ सामान भी जल गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।