हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पत्नी से झगड़े...

    पत्नी से झगड़े में दो बेटियों को र्इंटों से कुचलकर मार डाला

    Murder, Daughters, Fight, Arrested, Police, Haryana

    गुरुग्राम में कलियुगी बाप बना हैवान

    • पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार

    गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। पत्नी के किसी दूसरे से मिलने-जुलने के शक के चलते गुुस्साए एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों को र्इंटों से कुचल-कुचलकर मार डाला। हत्या करने के उपरांत आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन करके अपने अपराध की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार का रहने वाला 40 वर्षीय मुकेश यादव बजघेड़ा थाना क्षेत्र के न्यू पालम विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। घर में पत्नी के अलावा 5 बच्चे हैं, जिनमें 3 व 5 साल की दो बच्चियां थी। पुलिस के अनुसार मुकेश पत्थर घिसकर अपने परिवार की जीविका चलाता था। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर पति व पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

    शनिवार की रात भी इसी बात पर मुकेश और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। आवेश में आकर मुकेश ने र्इंट से कई बार वार कर अपनी दोनों बेटियों की हत्या कर दी। पुलिस ने बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। बजघेड़ा थाना प्र्रभारी शमशुद्दीन ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    पिता करता रहा वार, बचाती रही मां

    इस अमानवीय घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। पती-पत्नी का आपसी झगड़ा दो बच्चियांं की दर्दनाक मौत का कारण बना। हत्यारे पिता मुकेश यादव को अब अपनी करनी पर पछतावा हो रहा है। आरोपी की पत्नी ने बताया कि जब पति ने बच्चियों पर वार करना शुरू किया तो वह बचाने के लिए दौड़ी। वह बीच बचाव करती रही, लेकिन पिता पर गुस्सा इस कदर छाया रहा कि वह र्इंट से लगातार दोनों बच्चियों पर वार करता रहा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।