आरोपी युवक ने परिवार संग मिलकर किया हमला, केस दर्ज
अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। Abohar Crime News: गांव भंगाला में रविवार देर शाम एक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके पिता बलकार सिंह की हत्या कर दी गई। आरोपी युवक पिछले कुछ समय से लड़की को परेशान कर रहा था। लड़की का पिता उसे बार-बार रोकता था। इसी रंजिश में युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर घर के निकट घात लगाकर तेजधार हथियारों से हमला किया, जिससे बलकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पत्नी चरनजीत कौर के बयान पर आरोपी परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी परिवार फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। Abohar News
मृतक बलकार सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और दो बेटों व एक बेटी का पिता था। पत्नी चरनजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को पड़ोस में रहने वाला मनजिंदर सिंह उर्फ मनी अक्सर परेशान करता था। उसका पति बलकार सिंह उसे रोकता था, जिस कारण आरोपी मनजिंदर सिंह, उसका भाई तरसेम सिंह, पिता चंद सिंह और हरप्रीत कौर ने मिलकर बलकार सिंह पर हमला किया। थाना सदर अबोहर के प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें:– संगरूर में दर्जनों स्थानों पर बिजली बिल के खिलाफ धरने















