हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब परेशान व्यक्त...

    परेशान व्यक्ति ने की खुदकुशी

    Kota Suicide News
    सांकेतिक फोटो

    चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। पत्नी के छोड़कर चले जाने से परेशान सीतो निवासी चार बच्चों के पिता ने बीती रात खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। इधर पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल कीमोर्चरी में रखवाते हुए मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई आरंभ कर दी है। Abohar News

    पुलिस को दिए बयान में सीतो गुन्नों निवासी मृतक अनिल कुमार पुत्र दुलीचंद आयु 30 साल के बडेÞ भाई रवि कुमार ने बताया कि उसका भाई मेहनत मजदूरी करता था जिसके घर 2 लड़के और 2 लड़कियां है। उसकी पत्नी करीब आठ माह पहले उसको छोड़कर चली गई। जबकि उसके बच्चे अपनी दादी के पास ही रहते हैं। इसी बात को लेकर वह अक्सर परेशान रहता था कि बीती रात उसने घर में खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    सुबह जब उसकी मां गोमती देवी ने उसे लटकते देखा तो शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचित किया। इधर सीतो चौंकी के एएसआई काला सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– रोडवेज बस व क्रूजर की भिड़ंत: 8 लोगों की मौत, 12 घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here