हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ पहले दो बेटिय...

    पहले दो बेटियों को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या

    Father, Shoots, Daughters, Suicide

    घरेलू कलह से परेशान होकर पिता ने उठाया खौफनाक कदम| Father shoots daughters

    जयपुर (एजेंसी)।  घरेलू कलह से परेशान होकर एक व्यक्ति ने पहले अपनी दो बेटियों (Father shoots daughters) की गोली मार कर हत्या कर दी और फिर स्वयं की कनपटी में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। मामला श्रीगंगानगर का है। मामले की जांच सादुल शहर थाना पुलिस कर रही है। मौके पर पर एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य लिए है।

    मृतक के पास कमरें में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    पुलिस के अनुसार अलीपुरा गांव निवासी हनुमान के पांच संतान है। इसमें चार बेटियां व एक बेटा है। आज सुबह करीब चार बजे हनुमान ने अपनी बड़ी बेटिया अमन 20 और रमन 18 को सोते समय गोली मार दी। इसके बाद उसने स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पास कमरें में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले को लेकर पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

    • थानाधिकारी बलवंत राम ने बताया कि मृतक ड्राइवरी का काम करता था।
    • मृतक की उम्र करीब 45 साल से अधिक है।
    • घटना स्थल एक 32 बोर की रिवाल्वर भी मिली है। जोकि बिना लाइसेंसी है।
    • हनुमान की दोनों पुत्रियां बीए कर चुकी थी और एक बेटी बीएड की तैयारी कर रही थी
    • अब तक की जांच में सामने आया कि बेटियों की शादी करने की चिंता व आर्थिंक कमजोरी से वह तनाव में था।
    • दोनों बेटियों का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था तो हनुमान का शव घर के आंगन में पड़ा था।
    • मामले को लेकर परिजनों के साथ आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
    • मृतक शराब पीने का भी आदी था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।