हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More

    IndiGo flight Emergency landing: अहमदाबाद हादसे के बाद बढ़ा डर! अब इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, लेह की बजाय दिल्ली में उतारा विमान

    IndiGo News
    IndiGo flight Emergency landing: अहमदाबाद हादसे के बाद बढ़ा डर! अब इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, लेह की बजाय दिल्ली में उतारा विमान। फोटो - 'X'

    IndiGo flight Emergency landing: नई दिल्ली। अहमदाबाद में हाल ही में हुई विमान दुर्घटना के पश्चात देशभर में विमानों की आपात लैंडिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गुरुवार प्रातः दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2006 को तकनीकी खराबी के कारण आपात स्थिति में दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्री पूर्णतः सुरक्षित हैं। IndiGo News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस उड़ान में चालक दल के सदस्यों सहित लगभग 180 यात्री सवार थे। यह विमान दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुआ था, परंतु गंतव्य पर पहुंचने से कुछ क्षण पूर्व तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली। पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को लेह से वापस दिल्ली मोड़ दिया और उसे सकुशल उतार लिया गया। अभी तक इस तकनीकी त्रुटि की विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसी क्रम में, बुधवार को भी इंडिगो की एक अन्य उड़ान 6ई 6101, जो भुवनेश्वर से कोलकाता के लिए रवाना होने वाली थी, को उड़ान भरने से ठीक पूर्व रद्द करना पड़ा। इसका कारण भी तकनीकी खराबी ही बताया गया।

    2 जून को रांची में इंडिगो का एक विमान उड़ान के दौरान गिद्ध से टकरा गया था

    इससे पहले, 2 जून को रांची में इंडिगो का एक विमान उड़ान के दौरान गिद्ध से टकरा गया था, जिससे आपात लैंडिंग की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। यह विमान पटना से कोलकाता होते हुए रांची की ओर जा रहा था और जब वह लगभग 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी एक पक्षी से टकरा गया। इसके पश्चात विमान ने करीब 40 मिनट तक आकाश में चक्कर लगाए और फिर रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की गई। विमान में 175 यात्री एवं क्रू मेंबर सवार थे।

    पक्षी से टकराने के कारण विमान के यात्रियों में भय व्याप्त हो गया, परंतु चालक दल की सूझबूझ एवं पायलट की सतर्कता से स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। टक्कर के बाद विमान को हुए नुकसान का आकलन इंजीनियरों की टीम द्वारा किया गया। रांची हवाई अड्डे पर पक्षियों के कारण उड़ानों में बाधा कोई नई बात नहीं है। 8 मई को भी दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस (आईएक्स 116) की उड़ान के विंग में कबूतर फंस जाने से तकनीकी खराबी उत्पन्न हुई थी, जिसकी जानकारी विमान के उतरने के बाद सामने आई थी। IndiGo News

    Air India News Update: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की बड़ी घोषणा!