हमसे जुड़े

Follow us

31.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अलीगढ़ : घास क...

    अलीगढ़ : घास काटने गई महिला की हत्या, शव खेत से बरामद

    Female assassination, body recovered from farmland

    परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है

    अलीगढ़ (एजेंसी)।

    उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के खैर क्षेत्र में जंगल में घास काटने गई (Female assassination, body recovered from farmland) महिला की अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बामोती निवासी लालाराम की पत्नी श्रीमती सर्वेश जंगल में पशुओं के लिए घास काटने गई थी। महिला काफी समय बीत जाने के बाद जब घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसे खोजने जंगल में गए। शाम के समय महिला का शव अरहर के खेत में मिला,गले में दुप्पटा कसा हुआ था। शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारण का पता चल सकेगा। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।