हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश हिसार के खेदड़...

    हिसार के खेदड़ गांव में महिला श्रमिक ने दो मासूम बेटियों की चाकू से गोदकर की हत्या

    Female laborer kills two innocent daughters with a knife in Khedar village of Hisar

    खुद की गर्दन पर भी किए वार, गंभीर

    (Female laborer kills two innocent daughters with a knife)

    हिसार। हिसार जिले के खेदड़ गांव में रविवार देर सांय दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक महिला श्रमिक ने अपनी ही दो मासूम बेटियों की चाकू से गोदकर निर्मल रूप से हत्या कर दी। बेटियों की हत्या करने के बाद महिला श्रमिक ने खुद की गर्दन पर भी कई वार किए। फिलहाल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार महिला श्रमिक राजस्थान की रहने वाली है।भाट जाति से संबंध रखने वाली यह महिला सड़क बनाने के कार्य में मजदूरी करने के लिए हिसार आई हुई है। रविवार देर सांय इस महिला श्रमिक ने अपनी दोनों मासूम बेटियों की चाकू मारकर जान ले ली। मरने वाली मासूमों में एक बेटी की उम्र महज एक साल व दूसरी की तीन साल बताई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर हत्या की वारदात के जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल महिला ने अपनी ही दो मासूम बेटियों की हत्या क्यों की ? इसके कारण अभी अज्ञात बने हुए हैं। पुलिस गहन जांच में जुटी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।