हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home कैथल कैथल जिले के ...

    कैथल जिले के एक ही गांव से 55 युवा चयनित

    Kaithal News
    Kaithal News: कैथल जिले के एक ही गांव से 55 युवा चयनित

    वीरवार को हुआ था ग्रुप सी और डी का रिजल्ट घोषित

    • पिछले हफ्ते हुआ था गांव में दर्दनाक हादसा

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिले के डीग गांव के एक साथ 55 युवाओं की सरकारी नौकरी लगी है। एक दिन पहले नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ग्रुप सी और डी का रिजल्ट जारी किया था। एक साथ 55 युवाओं का सिलेक्शन होने पर बोर्ड के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शुक्रवार को डीग गांव के सरपंच प्रतिनिधि रोहताश नैन से फोन पर बात की। उन्होंने गांव के सरपंच प्रतिनिधि और चयनित हुए युवाओं को बधाई दी और आगे पूरे गांव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Kaithal News

    रोहताश नैन ने कहा- हमारे गांव के 55 बच्चे सरकारी नौकरी पर लगे हैं। हमारे यहां बहुत खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वादा किया था कि मैं शपथ के साथ ही रिजल्ट जारी करूंगा। इससे पहले भी इस गांव से करीब 350 बच्चे सरकारी नौकरी पर लगे हुए है। जो बच्चे नौकरी से रह गए हैं, उन्हें उम्मीद है वह आने वाले समय में जरूर लगेंगे।

    सरपंच प्रतिनिधि बोले- गांव में लाइब्रेरी की जरूरत | Kaithal News

    सरपंच प्रतिनिधि रोहताश ने कहा कि इस गांव की करीब 8000- 8500 की आबादी है। यहां लगभग 4500 वोटर हैं। यहां के युवा बहुत मेहनती है। यहां लाइब्रेरी की कमी है। युवाओं के लिए जल्द लाइब्रेरी बनाई जाएगी। पहले पैसे देकर भी नौकरी नहीं लगती थी। इस सरकार में बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी लग रही है।

    गांव में भाजपा की सरकार में नौकरी लगने का सिलसिला लगातार जारी है। 2014 में 4-5 बच्चे लगे थे। इसके बाद बच्चों में हौसला आ गया और नौकरी की तरफ प्रभावित हुए। इसके बाद ये आंकड़ा बढ़ता चला गया। हमारे गांव में कुछ दिन पहले 2 युवती एचसीएस और डीएसपी भी लगी थी। आज के टाइम पर गरीब घर का बच्चा भी पढ़कर नौकरी लग रहा है। यहां से बच्चे पढ़ने के लिए पुंडरी की तरफ भी जाते हैं।                                                                                                                                                                                 –अंकित नैन

    मैं डिस्टेंस से बीए कर रहा था। साइड में मैं कोचिंग भी ले रहा था। बच्चों का मेन सोर्स यही है। ग्रेजुएशन के साथ-साथ नौकरी की तैयारी करते हैं। गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। ग्रेजुएशन के लिए बाहर जाना पड़ता है। हमारे गांव में कुछ ही घर बाकी हैं, जिनकी बच्चे सरकारी नौकरी पर नहीं है। आने वाले टाइम पर उनके बच्चे भी लग जाएंगे। मैंने पहले भी नौकरी के लिए पहले भी ट्राई किया था, लेकिन चयन नहीं हुआ। मुझे आस थी, इस बार मेरा चयन हो गया।                                                                                                                               –अमित, डिग

    अलग-अलग विभागों में करेंगे जॉइन | Kaithal News

    • पंचायत सचिव 06
    • पटवारी 06
    • एक्साइज इंस्पेक्टर 02
    • क्लर्क 15
    • जेई 02
    • पुलिस 24

    पिछले हफ्ते हुआ था दर्दनाक हादसा

    यह वही डीग गांव है जिसमें पिछले हफ्ते 12 अक्टूबर को दशहरे वाले दिन एक साथ आठ चिताएं इक्कठी जली थी। इस दर्दनाक। हादसे में एक पूरा परिवार काल का ग्रास बन गया था। उस दिन गांव में किसी के घर चूल्हा नहीं जला था। आज एक हफ्ते बाद गांव में 55 युवाओं के सलेक्शन से फिर खुशी लौटी है और दुखो पर कुछ मरहम जरूर लगा है।

    यह भी पढ़ें:– अभियांत्रिकी 2024: प्रौद्योगिकी और नई सोच का अद्भुत संगम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here