हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home कैथल अमेरिका भेजने...

    अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 51 लाख रुपए

    Kairana News
    Kairana News: विदेश भेजने के नाम पर 13.25 लाख रुपये ऐंठने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: गांव कठवाड़ में युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 51 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कठवाड़ निवासी विकास ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात कुरुक्षेत्र निवासी देवेंद्र से हुई। देवेंद्र कुमार युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। Kaithal News

    उसने उसके सामने अमेरिका जाने की इच्छा जताई। इसके लिए आरोपियों ने 55 लाख रुपए खर्च होने की बात कही। आरोपियों पर भरोसा करके उसने अपने दस्तावेज और 30 लाख रुपए देवेंद्र और उसकी पत्नी श्रवणजीत कौर को दे दिए। आरोपी ने कहा कि वह जल्द उसका अमेरिका का वीजा लगवा देगा। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे 51 लाख रुपए ले लिए। उसके बाद आरोपी उसे भरोसा दिलाते रहे कि जल्द काम हो जाएगा। काफी इंतजार के बाद जब उसने आरोपियों को फोन किया तो उन्होंने उसकी कॉल उठानी बंद कर दी।

    जब वह उनके घर कुरुक्षेत्र गया और उसे विदेश भेजने या पैसे वापस देने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरु कर दिया। धमकी दी कि अगर दोबारा पैसे मांगने आया तो जान से मार देंगे। साथ ही उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी मामले में महेंद्र व लवली नामक व्यक्ति भी आरोपियों के साथ थे। सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– 69 लाख के चावल खरीदकर नहीं दिए रुपए, आरोपी राजस्थान से काबू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here