हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य पंजाब गैस सिलेंडर ल...

    गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, एक ही परिवार के 7 सदस्य झुलसे

    सभी गंभीर घायलों को पटियाला के राजिन्द्रा अस्पताल में किया रैफर

    लुधियाना। (सच कहूँ/रघबीर सिंह) गांव चब्बेवाल में सुबह घरेलू गैस सिलेंडर में से लीक हुई गैस ने आग पकड़ ली, जिससे परिवार के 7 सदस्य बुरी तरह झुलस गए। झुलसे सदस्यों को यहां के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उनको पटियाला के राजिन्द्रा अस्पताल में रैफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार झाबेवाल स्थित एक घर के कमरे में रहते 7 सदस्य रात को सो गए। बताया जाता है वह रात को सोने से पहले गैस सिलेंडर बन्द करना भूल गए थे। पूरी रात गैस धीरे-धीरे सिलेंडर में से निकलती रही। सुबह करीब 3 बजे कमरे में गैस भर गई और अचानक आग लग गई। हादसे में ज्यों ही बच्चे और पारिवारिक सदस्य आग की चपेट में आए तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

    पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर उनको बाहर निकाला। तब तक वह पूरी तरह झुलस गए थे। तुरंत 108 एम्बूलैंस बुलाई गई और घायलों को सिविल अस्पताल लुधियाना पहुंचाया गया। उन सभी की हालत नाजुक देखते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर राजिन्द्रा अस्पताल रैफर कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here