हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बंद मकान में ...

    बंद मकान में अचानक लगी आग, पाया काबू

    Abohar News
    बंद मकान में अचानक लगी आग, पाया काबू

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय गुरू कृपा कॉलोनी (Guru Kripa Colony) में मंगलवार को एक बंद मकान में अचानक स्पार्किंग से आग लग गई, जिसे आसपास के लोगों ने ताला तोड़कर आग पर काबू पाया, अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था क्योंकि इस बंद मकान में एक बुजुर्ग माता भी मौजूद थी, जिसकी बहु और पोता काम पर गए हुए थे। Abohar News

    जानकारी के अनुसार नवदीप अटवाल शहर की बेकरी पर काम करता है जबकि उसकी माता सरकारी विभाग में कार्यरत है। नवदीप व उसकी माता बुजुर्ग दादी को रोज की भांति घर में छोड़कर बाहर से ताला लगाकर काम पर गए थे कि दोपहर करीब 12 बजे अचानक घर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने खिड़की से बाहर धुआं आता देखा और घर का ताला तोड़कर अंदर जाकर देखा तो घर का मंदिर धू-धू कर जल रहा था उन्होंने तुरंत आग पर काबू पाया।

    यह भी पढ़ें:– Vande Bharat Express Train: चंडीगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी, अब चंडीगढ़ तक चलेगी अजमेर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here