हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Fire: चलती का...

    Fire: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Tohana News
    Tohana News: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    टोहाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र गिल)। Fire in Car: टोहाना शहर के डांगरा रोड स्थित नए बाईपास पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में कार बुरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। Tohana News

    जानकारी अनुसार 22 वर्षीय गगनदीप अपनी ‘ क्विड कार से किसी काम से जा रहे थे। बाईपास पर पहुंचते ही अचानक कार के बोनट से आग की ‘लपटें निकलनी शुरू हो गई। राहगीर प्रताप अनुसार गर्मी के कारण शॅर्ट सर्किंट से आग लगी है। आसपास से गुजर हे लोगों ने आग पर बुझाने का प्रयास भी किया व तुरंत फायर विभाग को सूचना दी। फायर विभाग की टीम नेमौके पर पहुंचकर आग पर काब् पा लिया। गगनदीप के समय पर कार से कूद जाने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। Tohana News

    आपको बता दें कि इससे पहले भी कुछ महीने पहले एक चलती गाडी में आग लग गई जिससे गाड़ी लॉक हो गई थी और कार चालक बाहर नहीं निकल पाया था। कार चालक की गाडी में ही जलकर मौत हो गई थी। Tohana News

    यह भी पढ़ें:– बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर काटे कनेक्शन