हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य पंजाब गोदाम में लगी...

    गोदाम में लगी आग, लाखों का नुक्सान

    Fire in the warehouse

     फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने 10 फायर बिग्रेड की गाड़ियों से आग पर पाया काबू

    राजपुरा।  देर रात लगभग 11 बजे के करीब यहां की लक्कड़ मंडी में स्थित एएम टीबर स्टोर में अचानक आग लग गई जिसे राजपुरा की फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने 10 गाड़ियों के साथ आग पर काबू पाया।

    मौके पर मिली जानकारी के अनुसार एएम टीबर स्टोर के मालिक अश्वनी वर्मा ने बताया कि बीती रात हर रोज की तरह हम अपना आरा मशीन व स्टोर को बंद कर घर चले गए रात करीब 11.30 बजे उनको फोन पर सूचना मिली कि उन के लक्कड़ी के गोदाम में आग लग गई है, जिस पर उन्हों ने मौके पर आ कि देखा दिया गोदाम में लकड़ियां धू-धू कर जल रही थी व मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। मौके पर मौजूद फायर अधिकारियों ने बताया कि रात जेसीबी न मिलने कारण आज सुबह भी उन्होंने गोदाम में जेसीबी की मदद के साथ लकड़ियों को हटाकर उनके नीचे सुलगती आग को करीब 10 गाड़ियां पानी के साथ आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल सका।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।