घटना में 8 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, मुठभेड में दो बदमाशों के दोनों पैरों में लगी गोली: एसपी
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी पुलिस ने मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे हुई कोर्ट परिसर में गोलीबारी के मामले को एक घंटे में सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। आज सुबह जब भिवानी का हिस्ट्री शीटर अरविंद एक मामले में केस की गवाही देने पहुंचा तो उस पर कुछ बदमाशों ने अरविंद पर फायर करने का प्रयास किया, परन्तु वह बच गया। ये बदमाश अरविद के प्रतिद्वंदी बिन्नु के साथी थे। इन दोनों की लंबे समय से मुकदमेबाजी चल रही थी। इनका आपस का लेन-देन को लेकर विवाद था।
इस सारे घटनाक्रम के बारे में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि आज सुबह कोर्ट परिसर में टाईपिस्ट गैलेरी के पास हुई इस गोलीबारी की घटना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हे पकड़ने के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ भी हुई। जिसमें आयुष बॉक्सर व जितेंद्र के पैरों में गोली भी लगी तथा इन 8 बदमाशों से तीन हथियार भी बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भिवानी पुलिस के जवानों ने इस गोली चलाने की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर के आस-पास क्षेत्र से ही इन बदमाशों को दबोच लिया। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग टीमें बना घटना के तुरंत बाद ही कार्रवाई शुरू कर दी। Bhiwani News
जिसमें 8 बदमाशों श्रीपाल, जितेंद्र उर्फ जीतू, अमन, इसराईल, दीपांशु, आयुष बॉक्सर, सन्नी व विनोद को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनमें दो बदमाश अभी पकड़े जाने बाकी है। जिसको लेकर छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों को आयुष एकत्रित करके कोर्ट परिसर में लेकर आया था। इस घटना में मुख्य आरोपी आयुष व जितेंद्र के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसके साथ दो बदमाशों श्रीपाल व इसराईल को पकड?े के दौरान चोटें लगी है तथा दो आरोपी संदीप व सुभाष को पकड़ा जाना अभी बाकी है।
पहले से तैनात थी पुलिस
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के अनुसार कोर्ट में ऐतिहात के तौर पर पहले से ही पुलिस तैनात थी। इसके अलावा अन्य थाना व चौकियों से जो पुलिस कर्मचारी कोर्ट परिसर में आए हुए थे, उन्होंने भी इस फायरिंग के बाद इसे पुलिस की ड्यूटी समझते हुए बदमाशों का पीछा किया तथा उन्हे पकड़ने में सफलता हासिल की। इसमें सीआईए सहित विभिन्न चौकियों से जुड़े पुलिस अधिकारी व कर्मचाीर शामिल रहे। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय में उन्होंने सारे मामले को सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्योंकि भीड़-भाड़ में वास्तविक अपराधियों को पकड़ पाना आसान नहीं था, ऐसे में शक के आधार पर भी कुछ लोगों को पकड़ा गया, जिसमें 10 लोगों का इस घटना में प्रथम दृष्टि में शामिल होना पाया गया। इनमें से 8 बदमाशों को पकड़ लिया गया है। इस घटना के पीछे दो अलग-अलग बदमाशों की आपसी रंजिश व लेन-देन व कोर्ट से जुड़े मामलों के बीच तनातनी थी, जिसके चलते ये हिस्ट्री शीटर अरविंद पर हमला करने आए थे। Bhiwani News
यह भी पढ़ें:– Strike: बर्खास्त पटवारियों की बहाली की मांग पर अड़े पटवारी-कानूनगो, हड़ताल जारी















