हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More

    UP Crime News: साहिबाबाद मंडी में फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

    UP Crime News
    UP Crime News UP Crime News: साहिबाबाद मंडी में फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

    UP Crime News: गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। राजधानी दिली से सटे हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद की साहिबाबाद सब्जी मंडी में सोमवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे गोलियों की आवाज़ से गूंज उठी। फिल्मी स्टाइल में भीड़भाड़ के बीच चली ताबड़तोड़ फायरिंग ने मंडी को रणभूमि बना दिया। इस दौरान एक व्यापारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागते नज़र आए।

    साहिबाबाद मंडी में बैठक के बीच मचा बवाल हुआ | UP Crime News

    चश्मदीदों के अनुसार, मंडी में सचिव से जुड़ी शिकायतों पर चर्चा चल रही थी। तभी कुछ लोग अचानक आए और गुस्से में फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक गोली सीधी एक व्यापारी की टांग में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोलियां चलते ही लोग कुर्सियां छोड़कर इधर-उधर भागने लगे।और मंडी में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
    घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
    घायल व्यापारी को मंडी में मौजूद लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंडी के व्यापारियों का आरोप है कि ये हमला आपसी रंजिश और मंडी संचालन से जुड़ी नाराजगी का नतीजा है। कई व्यापारियों ने इसे मंडी सचिव की शह पर हुआ हमला बताया है। व्यापारियों ने इस दौरान पहुंचे पुलिस अधिकारियों का घेराव भी किया।

    पुलिस ने संभाला मोर्चा

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए।

    डीसीपी ट्रांस हिंडन,एसीपी इंदिरापुरम और पुलिस फोर्स मौके पर

    एसीपी ट्रांस हिंडन, निमिष पाटिल ने बताया कि मंडी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहा कि मौके से कई साक्ष्य मिले जांच में उन सबको सामने रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंडी सचिव पर लगे आरोपों के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।

    मंडी व्यापारियों में दहशत

    इस घटना से व्यापारियों में दहशत बनी हुई है। इस वारदात के बाद मंडी के कारोबारी और ग्राहक दोनों ही डरे हुए हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी भीड़ वाली जगह में हथियार लेकर घुसना और गोलियां चलाना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। सोशल मीडिया पर भी घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग भागते और चिल्लाते नज़र आ रहे हैं।