हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More

    अमेरिका के उटाह में गोलीबारी, चार की मौत

    Utah of America

    लॉस एंजिलिस (एजेंसी)। अमेरिका में उटाह ( Utah of America ) के ग्रांटविले आवासीय इलाके में गोलीबारी के दौरान चार लोगों मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। ग्रांटविले पुलिस की सी.पी.एल. रोंडा फील्ड्स ने बताया कि ग्रांटविले आवासीय इलाके में शुक्रवार देर रात गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गयी है और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। अब इलाके में कोई खतरा नहीं है क्योंकि पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने आश्वस्त किया की गोलीबारी करने वाला एक ही हमलवार था।

    उन्होंने संदिग्ध हमलवार के बारे में हालांकि कोई जानकारी नहीं दी है। उटाह के स्टेट गवर्नर गेरी हर्बर्ट ने इस घटना पर दु:ख जताते हुए कहा, ह्लग्रांटविले में कल रात घटी दुखद घटना से हम बेहद दुखी हैं और निर्दोष लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना अधिकारियों को स्थानीय पुलिस के साथ इस गोलीबारी की जांच करने को कहा है और नागरिकों से अपने शस्त्रों को सुरक्षित स्थान पर रखने का आग्रह किया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।