हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    अमेरिका में फिर अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत

    लॉस एंजिल्स । अमेरिका के पश्चिमी प्रांत कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के पूर्व में कोविना में एक हैलोवीन पार्टी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। विभाग ने बताया कि पार्टी में शामिल एक व्यक्ति ने गोलीबारी की और मौके से भाग गया। लिस ने बताया कि पुलिस स्थानीय समयानुसार (0827 जीएमटी) लगभग 12:27 बजे बेलब्रुक स्ट्रीट के 17000 ब्लॉक में पहुंची। यहां घटित हुई घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं तीन अन्य को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को बाद में मृत घोषित कर दिया। गोलीबारी की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

    अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत

    अमेरिका में क्यों होती है गोलीबारी

    अमेरिका में जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, एक विवादित मुद्दा फिर चर्चा में आ जाता है। यह है अमेरिका में बंदूकों की खुलेआम बिक्री। इस मुद्दे पर सीएनएन की एक रिपोर्ट बताती है कि क्यों अमेरिका में बंदूक खरीदना कोई मुश्किल काम नहीं है। यहां सैकड़ों की तादाद में स्टोर खुले हुए हैं जहां बंदूकें बेची जाती हैं। इनमें वॉलमार्ट जैसे बड़े शॉपिंग आउटलेट से लेकर छोटी-छोटी दुकानें भी शामिल हैं। यह सुनने में कुछ अजीब जरूर लग सकता है लेकिन पूरे अमेरिका में हर हफ़्ते के अंत में बंदूकों की प्रदर्शनी लगती है।

    अमेरिका में कैसे मिलता है लाइसेंस

    अमेरिका में आम लोग भी नियमित रूप से अपने पड़ोस से या परिवार के सदस्यों से बंदूकें खरीदते हैं। हथियारों के इस खुले लेन-देन में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती। जांच केवल दुकान से बंदूक खरीदने पर ही होती है। दुकान में खरीदार की पृष्ठभूमि के बारे में पूछा जाता है। इस दौरान उन्हें बस एक फॉर्म भरना होता है। इसमें खरीदार को अपना नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। हर अमेरिकी नागरिक का एक सामाजिक सुरक्षा नंबर होता है। फॉर्म में इसे ह्यविकल्पह्ण के तौर रखा गया है। यानी आप इसे भरें या ना भरें आपकी मर्ज़ी।

    फॉर्म में कुछ सवालों के जवाब भी लिखने होते हैं जो कुछ इस तरह होते हैं…

    • क्या आपको कभी किसी बड़े अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आपको घरेलू हिंसा के अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आप कानून का पालन न करने वाले व्यक्ति हैं?
    • क्या आपको गांजा, उत्तेजक पदार्थ, नशीली दवाओं या नशा करने वाले अन्य पदार्थों की लत है?
    • क्या आप कानूनी रूप से भगोड़े हैं?
    • क्या आप कभी पागलखाने में रहे हैं?

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here