हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी फिरोजाबाद में...

    फिरोजाबाद में सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु, एक घायल

    Accident in Firozabad

    फिरोजनाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाद के नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार को तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे ट्रक से जा टकराने से पांच लोगों की मृत्यु हो गयी तथा एक महिला घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि फिरोजाबाद में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि नसीरपुर इलाके में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक खड़ा था। इस बीच आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई।

    Accident in Firozabad

    इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक महिला घायल हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के कर्मचारी और पुलिस पहुंच गई। घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।  मृतकों की शिनाख्त रविनेश पांडेय, रूबी, लक्ष्य पांडेय, केशव पांडेय व नंदनी पांडेय के रूप में हुई। पांचों मृतक प्रयागराज के गुसोरा क्षेत्र के निवासी है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग मृतक महिला रूबी को दिल्ली इलाज के लिए ले गए थे। सभी दिल्ली से लौटकर प्रयागराज जा रहे थे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।