हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश दिल्ली के पां...

    दिल्ली के पांच और क्षेत्र नियंत्रण जोन घोषित, कुल संख्या 84 हुई

    Lockdown Extended

    नयी दिल्लीl दिल्ली में वैश्विक महामारी कोविड-19 के मामलों को ध्यान में रखते सोमवार को पांच और स्थानों को नियंत्रण क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) घोषित किया गया और इन्हें मिलाकर राजधानी में ऐसे इलाकों की संख्या 84 पर पहुंच गई। दिल्ली सरकार की तरफ से आज दी गई जानकारी के अनुसार तुगलकाबाद विस्तार की लेन 24-28, जहांगीरपुरी का ब्लॉक जी और संजय एन्कलेव का फ्लैट नंबर 265 से 500 तक है। इसके अलावा त्रिलोकपुरी का ब्लॉक 34 और शालीमार बाग का ब्लॉक ए एफ को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।