हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Friday, March 6, 2026
More
    Home देश आतंकी मुठभेड़ ...

    आतंकी मुठभेड़ में सैन्य अधिकारी सहित पाँच जवान शहीद

    Encounter in Srinagar

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित 5 जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पीर पंजाल रेंज में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी था। इसी दौरान आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें एक जूनियर कमीशंड आॅफिसर और 4 जवान शहीद हो गए। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में आॅपरेशन जारी था। वहीं सेना की अन्य टुकड़ियों को भी घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सोमवार को तड़के आॅपरेशन शुरू किया था। इस इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकियों के मौजूद होने के बारे में जानकारी मिली थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।