Punjab Police Transfer: पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 31 अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के एसएसपी भी बदले
पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 31 अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के एसएसपी भी बदले
चंडीगढ़, सच कहूँ/अश्वनी चावला। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पंजाब सरकार ने बुधवार को 25 आईपीएस और 6 पीपीएस अधिकारियों सहित कुल 31 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के तीन बड़े पुलिस कमिश्नरेट जालंधर, लुधियाना और अमृतसर की कमान बदल दी गई है। इसके साथ ही 12 जिलों के एसएसपी भी बदल दिए गए हैं। इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि भारतीय चुनाव आयोग ने पत्र लिखकर 30 नवम्बर से पहले तबादले करने और इसकी जानकारी देने को कहा था।
इनमें कुछ तबादलों पर भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों का भी असर दिखाई दे रहा है। बुधवार को जारी आदेशों के अनुसार, जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह को लुधियाना का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। लुधियाना के मौजूदा पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का तबादला कर उन्हें डीआईजी रोपड़ रेंज नियुक्त किया गया है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वह इससे पहले आईजीपी बॉर्डर रेंज, अमृतसर के पद पर तैनात थे। कुलदीप सिंह को अमृतसर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज पंजाब के पद पर सेवाएँ निभा रहे थे। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह को डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर लगाया गया है। इसके अलावा नवनीत सिंह, नौनिहाल सिंह, जगदाले निलंबरी विजय, नवीन सिंगला, हरजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियाँ भी बदली गई हैं।
पंजाब सरकार ने जिला पुलिस प्रमुखों की नियुक्तियों में भी बड़ा बदलाव किया है। सुरेन्द्र लांबा को एसएसपी संगरूर, चरणजीत सिंह को एसएसपी लुधियाना ग्रामीण, रजवोत ग्रेवाल को एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब और अंकुर गुप्ता को एसएसपी फरीदकोट नियुक्त किया गया है। अश्वनी गोत्याल को एसएसपी फिरोजपुर, वत्सला गुप्ता को एसएसपी एसबीएस नगर, डॉ. प्रज्ञा जैन को एसएसपी अमृतसर ग्रामीण, तुषार गुप्ता को एसएसपी गुरदासपुर, अजय गांधी को एसएसपी तरनतारन और मनिन्द्र सिंह को एसएसपी रोपड़ नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधिकारियों की पूरी तबादला सूची
1. नौनिहाल सिंह -एडीजीपी, इंटरनल विजिलेंस सेल पंजाब, चंडीगढ़, अतिरिक्त कार्यभार एडीजीपी, स्टेट आर्म्ड पुलिस, जालंधर कैंट।
2. गुरप्रीत सिंह भुल्लर - पुलिस कमिश्नर, जालंधर।
3. जगदाले निलंबरी विजय -आईजीपी, जालंधर रेंज।
4. नवीन सिंगला -डीआईजी, फरीदकोट रेंज।
5. स्वप्न शर्मा - डीआईजी, रोपड़ रेंज।
6. कुलदीप सिंह - पुलिस कमिश्नर, अमृतसर।
7. हरजीत सिंह - डीआईजी, बठिंडा रेंज।
8. सतिन्द्र सिंह - पुलिस कमिश्नर, लुधियाना।
9. हरमनबीर सिंह - डीआईजी, बॉर्डर रेंज अमृतसर।
10. डॉ. नानक सिंह - डीआईजी, टेक्निकल सर्विसेज पंजाब, चंडीगढ़।
11. गुरमीत सिंह चौहान- डीआईजी, प्रोविजनिंग पंजाब, चंडीगढ़।
12. स्नेहदीप शर्मा - डीआईजी, फिरोजपुर रेंज।
13. अमनीत कोंडल - डीआईजी, पटियाला रेंज।
14. विवेक शील सोनी - एआईजी, इंटरनल विजिलेंस सेल पंजाब, चंडीगढ़।
15. सुरेन्द्र लांबा - एसएसपी, संगरूर।
16. चरणजीत सिंह - एसएसपी, लुधियाना ग्रामीण।
17. रजवोत ग्रेवाल - एसएसपी, विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, एसएएस नगर।
18. अंकुर गुप्ता - एसएसपी, फरीदकोट।
19. अश्वनी गोत्याल - एसएसपी, फिरोजपुर।
20. वत्सला गुप्ता - एसएसपी, एसबीएस नगर।
21. डॉ. प्रज्ञा जैन - एसएसपी, अमृतसर ग्रामीण।
22. तुषार गुप्ता - एसएसपी, गुरदासपुर।
23. अजय गांधी - एसएसपी, तरनतारन।
24. आदित्य - एआईजी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पंजाब, एसएएस नगर।
25. मनिन्द्र सिंह - एसएसपी, रोपड़।
26. भूपिंदर सिंह - एसएसपी, मलेरकोटला।
27. हरकमलप्रीत सिंह खख - एसएसपी, जालंधर ग्रामीण।
28. हरविन्द्र सिंह विर्क - एआईजी, स्पेशल ब्रांच-1, इंटेलिजेंस पंजाब।
29. कंवलप्रीत सिंह - पंजाब विजिलेंस ब्यूरो।
30. गुरबंस सिंह बैंस - पंजाब विजिलेंस ब्यूरो।
31. करमवीर सिंह - पंजाब विजिलेंस ब्यूरो।
Comments