13 लाख रुपये के गांजे के साथ 4 महिलाओं सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

13 लाख रुपये के गांजे के साथ 4 महिलाओं सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

Published On

कुरुक्षेत्र, सच कहूँ ब्यूरो। Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पुलिस ने 13 लाख रुपये कीमत के नशीले पदार्थ के साथ 4 महिलाओं सहित 5 नशा तस्करों को काबू किया है। जिला की एन्टी नारकोटिक सैल ने मामले में प्रवीन कुमार निवासी गांधी नगर थानेसर सहित गाँधी नगर थानेसर निवासी 4 महिलाओं को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जा से करीब 13 लाख रुपए कीमत का 25 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार टीम को सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव अमीन पहुंचकर नाकाबन्दी कर पिकअप गाड़ी को रुकवाकर गाड़ी चालक को काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम प्रवीन कुमार थानेसर बताया।

इसी प्रकार गाड़ी में सवार चारों महिलाओं को काबू करके उनका नामपता पूछने पर उन्होंने अपना नाम मंगों, कमला, पालो व ममता निवासी गांधीनगर थानेसर बताया। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से कट्टा में भरा 13 लाख रुपए कीमत का 25 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया। आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के कई-कई मामले दर्ज हैं।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts