हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कैथल अंतरराष्ट्रीय...

    अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस: कैथल में 5 हजार लोगों ने नशा ना करने की ली शपथ

    Kaithal News
    Kaithal News: कैथल पुलिस द्वारा चलाया गया नशा जागरूकता कार्यक्रम

    नशा मुक्त अभियान तहत 6 महीनों में 76 नशा तस्करों को किया गया काबू

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Nasha Mukt Bharat Abhiyaan: 12 जून से 26 जून तक मनाए जा रहे नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के समापन के अवसर पर कैथल पुलिस द्वारा जिला भर में 28 प्रोग्राम आयोजित करके करीब 5 हजार लोगों को शामिल करके समाज से नशे जैसी बुराई को मिटाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान करीब 5000 लोगों ने नशा ना करने बारे शपथ भी ली। Kaithal News

    एसपी आस्था मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस प्रतिवर्ष 26 जून को मनाया जाता है ताकि नागरिकों को नशे के खिलाफ जागरूक कर इससे जुड़े खतरों के बारे में उन्हें अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वैश्विक कार्रवाई और सहयोग को मजबूत बनाया जा सके। संयुक्त राष्ट्र द्वारा दिए गए इस वर्ष के लिए थीम थी “साक्ष्य स्पष्ट है: रोकथाम में निवेश करें। कैथल पुलिस द्वारा साथ ही स्कूलों और कॉलेजों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे में नागरिकों विशेषकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।

    6 महीनों में 76 नशा तस्करों को किया गया काबू | Kaithal News

    जिला पुलिस द्वारा द्वारा वर्ष 2025 दौरान 6 महीनों में 51 मामलो में 76 नशा तस्करों को काबू करके 6 किलो 274 ग्राम अफीम, 3 किलो 935 ग्राम अफीम फसल, 59 किलो चुरापोस्त, 1 किलो 404 ग्राम डोडापोस्त, 30 किलो 592 ग्राम गांजा, 1 किलो 893 ग्राम चरस, 102.385 ग्राम हैरोइन, 2350 नशीली गोलियां सहित भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद करके नशे का धंधा करने वालों को सलाखों पीछे पहुंचाया गया है।

    नशे से पूरा परिवार दुखी होता है: एसपी

    एसपी ने बताया कि आज 26 जून को कैथल के सभी डीएसपी, एसएचओ, चौकी प्रभारी व एंटी नारकोटिक सैल द्वारा अपने अपने अधिकार क्षेत्र में सामूहिक कार्यक्रम करके आमजन तथा विशेष तौर पर युवा वर्ग को संदेश दिया गया कि जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए नशे से दूर रहें। नशा करने वाला व्यक्ति ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ते है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Dhaan Ki Ropai: धान की रोपाई शुरु, खेतों में जुटे श्रमिक और किसान