हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Delhi flood: दिल्ली में बाढ़, यमुना बाजार में घरों में घुसा बाढ़ का पानी, सीएम खुद उतरी बाढ़ के पानी में

    Delhi flood news
    Delhi flood: दिल्ली में बाढ़, यमुना बाजार में घरों में घुसा बाढ़ का पानी, सीएम खुद उतरी बाढ़ के पानी में

    Yamuna Bazar flood: नई दिल्ली। दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रभावित इलाकों के घरों में पानी भरने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। Delhi flood news

    स्थानीय प्रशासन ने पहले से ही बाढ़ की चेतावनी जारी की थी, जिससे कुछ लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो गए। सोमवार शाम से यमुना बाजार में पानी आने का सिलसिला शुरू हुआ। यह हालात 2023 की भयंकर बाढ़ की याद दिला रहे हैं, जब दिल्ली के निचले इलाके डूब गए थे।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार पानी पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा भर गया है। कई परिवारों ने अपने घरों के मुख्य सामान को छत पर शिफ्ट कर दिया है। कुछ लोग पूरी तरह से छत पर रह रहे हैं और मच्छरों की भी समस्या बढ़ गई है।

    इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को यमुना बाजार इलाके का दौरा कर सकती हैं। प्रभावित लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से राहत और मदद प्रदान की जाएगी। जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है और अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। Delhi flood news

    Mumbai weather red alert: मुंबई में बारिश से बुरे हालात, बीएमसी ने की छुट्टी की घोषणा!