हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश मध्यप्रदेश मे...

    मध्यप्रदेश में बाढ़, मुख्यमंत्री शिवराज ने ली जानकारी, बचाव कार्य जारी

    Flood in MP

    भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह फिर बाढ़ग्रस्त गुना, अशोकनगर और विदिशा जिलों में बाढ़ की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से लेकर दिशानिर्देश दिए। इस बीच तीनों जिलों में रात्रि में भी लोगों को बचाने का कार्य चलता रहा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चौहान को बताया गया कि सुबह वायुसेना और सेना ने बचाव कार्य प्रारंभ किया। इसके पहले रात्रि में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने बाढ़ में फसे लोगों को सुरक्षित निकाला। अशोकनगर के बर्री और सिरसोरा गांव में बाढ़ में फसे 15 15 लोगों को सुबह हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया। वासुनिया गांव में 06 लोगों का जीवन बचाया गया।

    चौहान को बताया गया कि गुना जिले के सोंधा गांव में फंसे हुए लोग सुरक्षित हैं। जलस्तर कम हुआ है और एनडीआरएफ की टीम गांव में पहुंच गयी हैं। यहां पर ग्वालियर से हेलीकॉप्टर भी पहुंच गया है। विदिशा जिले के रीनिया गांव से भी 06 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। ये कल रात बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण पेड़ पर शरण लेने पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री को बताया गया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर कम होने से बचाव कार्य में तेजी आने की संभावना है।

    गुना, अशोकनगर और विदिशा जिलों में बाढ़

    बचाव कार्य में प्रदेश पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी लगातार लगी हुयी हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने के कार्य जारी हैं। विदिशा में पिछले तीन दिनों से और गुना तथा अशोकनगर जिले में दो दिनों से बाढ़ की स्थिति बनी है। इसके पहले उत्तरी अंचल के श्योपुर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया जिलों में बाढ़ की भयावह स्थिति बन गयी थी। वह अब बाढ़ का पानी कम हुआ है, लेकिन लोगों के घर और गृहस्थी के सामान का काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान और वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।