हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्र मे...

    महाराष्ट्र में कल होगा फ्लोर टेस्ट, सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना

    Uddhav Thackeray

    उद्धव ठाकरे सरकार ने बताया इसे ‘गैर-कानूनी’

    मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच कल फ्लोर टेस्ट होगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव सरकार से कल सदन में बहुमत साबित करने को कहा है। राजभवन की ओर से लिखी गई चिट्ठी के मुताबिक, 30 जून को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इसकी शुरूआत सुबह 11 बजे से होगी और शाम 5 बजे तक इसे खत्म किया जाएगा। इस पूरे कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

    इसके मद्देनजर विधानसभा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसे कानून और संविधान के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि राज्यपाल की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को कानून और संविधान के खिलाफ बताया है।

    क्या है मामला:

    उन्होंने राज्यपाल के इस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रूख करने की भी बात कही है। उनका कहना है कि चूंकि 16 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने का मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है, ऐसे में विशेष सत्र बुलाए जाने का आदेश गैर-कानूनी है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, कल महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में उन्होंने कहा था कि वह इसके लिए तैयार हैं। इधर, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे भी बागी विधायकों के साथ कल फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई आने के लिए तैयार है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here