हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home देश Rajasthan Rai...

    Rajasthan Railways News: यात्रियों की सुविधा हेतु इस ट्रेन का लूणकरणसर स्टेशन पर ठहराव

    Indian Railway News
    Indian Railway News

    Indian Railways: रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर एवं हजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर- हजूर साहिब नांदेड रेलसेवाओं का लूनकरनसर स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। Rajasthan Railways News

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसारः-

    1. गाडी संख्या 16311, श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर रेलसेवा दिनांक 03.02.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन व 17.29 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 16312, तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 02.02.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 21.36 बजे आगमन व 21.38 बजे प्रस्थान करेगी।

    2. गाडी संख्या 22723, हजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 06.02.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 14.36 बजे आगमन व 14.38 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22724, श्रीगंगानगर- हजूर साहिब नांदेड रेलसेवा दिनांक 31.01.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन व 17.29 बजे प्रस्थान करेगी। Rajasthan Railways News