हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 33 सप्ताह के निचले स्तर पर

    Foreign exchange reserves

    विदेशी मुद्रा भंडार(Foreign exchange reserves )1.49 अरब डॉलर घटकर 402.70 अरब डॉलर पर

    मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार( Foreign exchange reserves )लगातार दूसरे सप्ताह घटकर 33 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, तीन अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.49 अरब डॉलर घटकर 402.70 अरब डॉलर पर आ गया। यह 15 दिसंबर 2017 के बाद का निचला स्तर है, जब यह 401.39 अरब डॉलर रहा था।

    इस साल 27 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 95.09 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 404.19 अरब डॉलर रहा था। केंद्रीय बैंक ने बताया कि तीन अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 82.24 करोड़ डॉलर की गिरावट रही और यह 378.21 अरब डॉलर रह गया।

    स्वर्ण भंडार भी 65.52 करोड़ डॉलर घटकर 20.55 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 72 लाख डॉलर घटकर 2.47 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 43 लाख डॉलर घटकर 1.48 अरब डॉलर रह गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें