हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकॉर्ड स्तर पर

    Foreign exchange

    मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.27 अरब डॉलर बढ़कर 517.63 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। विदेशी मुद्रा का देश का भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़ा है। इससे पहले 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 3.11 अरब डॉलर बढ़कर 516.36 अरब डॉलर रहा था।

    Foreign exchange

    रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.24 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 476.88 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 1.30 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.74 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.56 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.45 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।