हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 11.3 करोड़ डॉलर घटा

    मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 अप्रैल को समाप्त हुये सप्ताह 11.3 करोड़ डॉलर घटकर 479.45 अरब डॉलर पर आज गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 3.09 अरब डॉलर बढ़कर 479.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो 13 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर था।

    दो सप्ताह की बढ़त के बाद 24 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में गिरावट दर्ज की गयी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 32.1 करोड़ डॉलर घटकर 441.56 अरब डॉलर हो गयी। आरबीआई ने इस दौरान सोने की भी खरीद की। इससे स्वर्ण भंडार 22.1करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 32.90 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 80 लाख डॉलर घटकर 3.57 अरब डॉलर पर रही। विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर घटकर 1.42 अरब डॉलर पर रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।