हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 1.78 अरब डॉलर बढ़ा

    Foreign exchange

    मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12मार्च को समाप्त सप्ताह में 1.78 अरब डॉलर बढ़कर 582.03 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 4.25 अरब डॉलर घटकर 580.29 अरब डॉलर पर आ गया था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार लगातार 12 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.40 अरब डॉलर बढ़कर 540.02 अरब डॉलर पर रही। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 3.36 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.55 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर घटकर 4.96 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर गिरकर 1.50 अरब डॉलर पर रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।