हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 5.27 अरब डॉलर बढ़ा

    Foreign exchange

    मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार आठवें सप्ताह बढ़ता हुआ पहली बार 598 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 28 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 5.27 अरब डॉलर बढ़कर 598.16 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इससे पहले 21 मई को समापत सप्ताह में यह 2.87 अरब डॉलर बढ़कर 592.89 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांता दास ने मौद्रिक नीति समिति के फैसलों की जानकारी देने के क्रम में बताया गया कि ऐसे संकेत हैं कि इस 04 जून को समाप्त हो रहे सप्ताह में विदेशी मुद्रा का भंडार 600 अरब डॉलर के स्तर को भी पार कर गया है, लेकिन पुष्टि करने के बाद इस सप्ताह के आंकड़े आगामी शुक्रवार को जारी किये जायेंगे।

    केंद्रीय बैंक ने बताया कि 28 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.01 अरब डॉलर बढ़कर 553.53 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 26.5 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 38.11 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 50 लाख डॉलर घटकर 5.02 अरब डॉलर रह गई जबकि विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.52 अरब डॉलर पर हो गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।