हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 30.6 करोड़ डॉलर घटकर 601.05 अरब डॉलर पर

    forign currency

    मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3 जून को समाप्त सप्ताह में 30.6 करोड़ डॉलर घटकर 601.05 अरब डॉलर पर आ गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 3.9 अरब डॉलर बढ़कर 601.4 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 03 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 20.8 करोड़ डॉलर कम होकर 536.8 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 7.4 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 40.8 अरब डॉलर रह गया।
    आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.8 करोड़ डॉलर गिरकर 18.4 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 50 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 5.03 अरब डॉलर हो गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here