हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मतभेद-मनभेद भ...

    मतभेद-मनभेद भुलाकर विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटें

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। विधानसभा चुनावों (Assembly Elections Rajasthan) की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को जंक्शन स्थित सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा क्षेत्र पर्यवेक्षक नौशाद सोलंकी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए संकल्प दिलाया। सोलंकी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ने विकास की गंगा बहाई है। घोषणाओं के साथ-साथ क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने कई सौगात दी हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर आपसी मतभेद और मनभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। Hanumangarh News

    उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथों को मजबूत करने का निर्देश देते हुए कहा कि बूथ पर कार्यकर्ता मजबूती से काम करेंगे तो कोई भी जीतने से नहीं रोक सकता। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ प्रबंधन आवश्यक है, इस पर कार्यकर्ता विशेष ध्यान दें। दादरी ने कहा कि जनता भाजपा की केन्द्र सरकार से तंग आ चुकी है और जनता ने कांग्रेस सुशासन भी देखा है। राजस्थान की जनता ने पांच साल पहले ही भाजपा का डबल इंजन बंद करने का काम किया था। अगर हम सभी अपने बूथों को मजबूत करेंगे और आमजन के बीच जाकर गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे तो इस बार कांग्रेस पार्टी विधानसभा के साथ लोकसभा में जीत हासिल कर केन्द्र में भी अपनी सरकार बनाएगी। Hanumangarh News

    राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) पवन गोदारा ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता कांग्रेस के सुशासन से प्रसन्न है। प्रदेश की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आना तय है बस आवश्यकता है सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रचण्ड बहुमत से सरकार में अपनी भागीदारी देने की। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बनकर आगामी 2 माह तक पार्टी के लिए दिन-रात काम करना होगा।

    इस मौके पर पूर्व मंत्री केसी बिश्नोई, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पीसीसी उपाध्यक्ष भरतराम मेघवाल, पीसीसी महासचिव डॉ. विजेंद्र सिद्धू, पीसीसी सचिव मनीष गोदारा, प्रवीणा मेघवाल, संजय मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष जिनेद्र जैन, सुधीर गोदारा, हरनेक सिंह, बलवीर सिद्धू, गुरमीत चंदड़ा, अश्विनी पारीक, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बराड़, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, जयदेव भिड़ासरा, पार्षद गुरदीप चहल, मनमोहन सोनी, डीसीसी के पूर्व महामंत्री कृष्ण नेहरा, विनोद गोठवाल, कृष्ण जैन, जगदीश वर्मा, कमला अठवाल, सुखचैन रमाना, राजकुमार फंडा, मोहनलाल इंदलिया आदि मौजूद रहे। Assembly Elections Rajasthan,

    यह भी पढ़ें:– वादाखिलाफी का आरोप, तीन नर्सेज का आमरण अनशन शुरू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here