हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बसपा के पूर्व...

    बसपा के पूर्व विधायक ने थामा रालोद का दामन

    BSP

    बुलंदशहर (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की शिकारपुर सुरक्षित सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर विधायक रह चुके वासुदेव सिंह बाबा ने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का दामन थाम लिया है। पूर्व विधायक ने शनिवार को बताया कि उन्होंने दिल्ली जाकर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा अपने मिशन से भटकती प्रतीत हो रही है। वासुदेव बाबा वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर शिकारपुर सुरक्षित से विधानसभा का चुनाव जीते थे।

    विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जिले में बसपा को यह तीसरा झटका है। इससे पहले अनूपशहर सीट से दो बार विधायक रहे चौधरी गजेंद्र सिंह और बुलंदशहर सीट से 2020 के उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी यूनुस भी बीते सप्ताह बसपा से त्यागपत्र देकर रालोद में शामिल हो चुके हैं। हाजी यूनुस के बड़े भाई हाजी अलीम बुलंदशहर सीट से बसपा के टिकट पर दो बार विधायक चुने जा चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here