हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लुधियाना में ...

    लुधियाना में पूर्व कांग्रेसी विधायक के घर रेड

    Ludhiana-Former-Congress-MLA

    सच कहूँ/रघबीर सिंह
    लुधियाना। पंजाब पुलिस के विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद्य के घर रेड की है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ब्यूरो की टीम वैद्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह लुधियाना में उनके सराभा नगर स्थित आवास पर दबिश दी गई। सूत्रों के अनुसार, वैद्य की प्रॉपर्टी के कागजात और बैंक अकाउंट चेक किए जा रहे हैं।

    विजिलेंस की टीम कुलदीप वैद्य के सराभा नगर स्थित आवास और उसके बगल में बनाए गए रेस्टोरेंट की जांच कर रही है। इस प्रॉपर्टी की पैमाइश के अलावा पूर्व विधायक के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस अफसरों ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद्य को भी घर में बैठा रखा है और उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। कुलदीप सिंह वैद्य 2017 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना जिले की गिल सीट से कांग्रेस के विधायक चुने गए। कैप्टन सरकार के दौरान वह पंजाब वेयर हाउस कापोर्रेशन के चेयरमैन भी रहे। विजिलेंस अधिकारी वैद्य पर कई महीनों से नजरें जमाए थे और सोमवार सुबह पुख्ता सूचना के बाद छापेमारी की गई। पंजाब विजिलेंस के अधिकारी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं कर रहे।

    कुलदीप सिंह वैद्य पंजाब सिविल सर्विस (पीसीएस) के 1992 बैच के अफसर हैं और वर्ष 2007 में वह आईएएस अफसर के तौर पर प्रमोट हो गए थे। वैद्य मोगा के डीसी रहने के अलावा लुधियाना के एडीसी और ग्रेटर लुधियाना एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी (गलाडा) के एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर भी रहे। वर्ष 2016 में कुलदीप सिंह वैद्य ने सिविल सर्विस सेवा से रिजाइन करके कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली थी। 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की लहर में वह लुधियाना जिले की गिल सीट से कांग्रेस के विधायक चुने थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here