हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब के पूर्...

    पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    Dr. Vijay Singla Sachkahoon

    विजय सिंगला को भ्रष्टाचार आरोप के मामले में किया गया था गिरफ्तार

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल गई है। सिंगला को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। मोहाली की एक अदालत ने विजय सिंगला की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिल गई। बता दें कि करप्शन केस में मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त किया गया था। सिंगला के भ्रष्टाचार की शिकायत सीएम तक पहुंची थी, जिसकी जांच उन्होंने गोपनीय तरीके से कराई। जांच में जब सिंगला फंसे तो उनकी सरकार से छुट्टी हो गई। मोहाली पुलिस ने सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में 24 मई को गिरफ्तार किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here