हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जेबड़ा में 4 व...

    जेबड़ा में 4 व मरघटी जलालपुर में 3 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

    Firozabad News
    Shikohabad News: शिकोहाबाद में नामांकन करते हुए।

    फीरोजाबाद/शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Shikohabad News: शिकोहाबाद ब्लॉक में दो ग्राम पंचायतों जेबड़ा, मरघटी जलालपुर में प्रधान पद खाली होने के चलते उपचुनाव कराए जा रहे हैं। जिसके चलते सोमवार को ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के लिए ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। जेबड़ा के प्रधान विमल की आकस्मिक मौत के बाद पद खाली हो गया था। दोनों ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उप चुनाव कराया जा रहा है। Firozabad News

    सोमवार को ग्राम पंचायत जेबड़ा, मरघटी जलालपुर में नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। मरघटी जलालपुर में गंगा सिह, अनिल, ओमकार, वही जेबड़ा में दिलीप कुमार, विनोद कुमार, अनिकेत यादव, अमन ने नामांकन पत्र खरीदकर उन्हें जमा किया। एआरओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मरघटी जलालपुर में 3 व जेबड़ा में 4 लोगों ने नामांकन किया है। नामांकन के लिए ब्लॉक में भारी पुलिस बल लगाया गया। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम: कफ्र्यू जैसी स्थिति के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ब्रजमंडल यात्रा, बरसाए गए फूल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here