हमसे जुड़े

Follow us

12.3 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली उच्च न...

    दिल्ली उच्च न्यायालय में चार न्यायिक अधिकारी न्यायाधीश नियुक्त

    Delhi News
    Sanketik Photo

    नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चार न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश पर श्रीमती नीना बंसल कृष्णा, दिनेश कुमार शर्मा, अनूप कुमार मेंदिरत्ता, और सुधीर कुमार जैन को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया है। शीर्ष अदालत की कॉलेजियम की एक फरवरी 2022 को हुई बैठक में छह न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई थी। न्यायिक अधिकारियों में श्रीमती कृष्णा, दिनेश कुमार शर्मा, मेंदिरत्ता और जैन के अलावा पूनम ए. बाबा एवं स्वर्ण कांता शर्मा को उच्च न्यायालय का न्यायधीश बनाने के लिए उनके नामों की सिफारिश की गई थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here