हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home Fraud Alert टेलीग्राम ऐप ...

    टेलीग्राम ऐप पर पार्ट टाइम जॉब के नाम पर फ्रॉड, 2 गिरफ्तार

    Gurugram News
    पुलिस गिरफ्त में ठगी के दो आरोपी।

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। टेलीग्राम (Telegram) पर पार्ट टाइम जॉब करने के नाम पर रुपए इन्वेस्ट करवाए और 7,97,200 रुपए की ठगी (Fraud) कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना साइबर अपराध पश्चिम में केस दर्ज किया गया। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि और भी केसों का पर्दाफाश किया जा सके।

    22 फरवरी 2023 पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम गुरुग्राम की पुलिस टीम को पीड़ित ने शिकायत करके अपने साथ हुई ठगी (Fraud) की जानकारी दी थी। प्रबंधक साईबर थाना अपराध पश्चिम के निरीक्षक सवित कुमार की टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास शुरू किए गए। उनके खिलाफ केस दर्ज करके जांच को आगे बढ़ाया गया। अब पुलिस ने टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को पालम विहार गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंकज त्यागी निवासी गिरधर एन्क्लेव साहिबाबाद जिला गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) व परमिश सिंह निवासी शालीमार गार्डन साहिबाबाद जिला गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई।

    इस केस में 23 मार्च 2023 को 2 आरोपियों मुनेश व दुष्यंत शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी कमीशन रेट पर कार्य करते थे और पीड़ित से ठगी गई राशि को इन्होंने अपने अन्य साथियों (मुनेश व दुष्यंत शर्मा) से लिए हुए अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाया था। पुलिस जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी पंकज पर दिल्ली व सोनीपत में धोखाधड़ी के 2 केस पहले से दर्ज हैं। आरोपी पंकज त्यागी पर चोरी का 1 केस दिल्ली में दर्ज है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 46,400 रुपयों की नगदी बरामद की गई है।

    यह भी पढ़ें:– ग्रेड पे 4200 करने की मांग, सीएम को पत्र प्रेषित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here