हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल सरसा व श्रीगुरुसरमोडिया में नि:शुल्क चिक्तिसा जांच शिविर कल

    Sirsa News
    शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हृदय रोगों का उपचार शुरू, कैथ-लैब स्थापित

    सरसा। पूजनीय बापू नम्बरदार मग्घर सिंह जी (पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पूजनीय पिता) की पावन स्मृति को कल शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल सरसा , व श्री गुरुसरमोडिया में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर कल सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक सरसा व श्रीगुरुसरमोडिया अस्पताल परिसर में आयोजित किया जाएगा। सभी मरीजों को हिदायत दी जाती है कि कोविड-19 गाइडलाइन के तहत मास्क लगाकर ही अस्पताल में आएं। इस अवसर पर नि:शुल्क ओपीडी सेवा दी जाएगी साथ ही लैब टैस्ट में 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी इसी के साथ ही दवाइयों में भी 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस पश्चात आए हुए मरीजों के लिए शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल द्वारा लंगर-भोजन का भी विशेष प्रबंध किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।