हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान निशुल्क चिकित...

    निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर 15 फरवरी को

    medical admission sachkahoon

    Free Medical Consultation Camp: हनुमानगढ़। टाउन के श्री सनातन धर्म महावीर दल न्यास एवं सहयोग शक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल, जयपुर के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 15 फरवरी को किया जा रहा है। यह शिविर टाउन में बस स्टैंड के सामने स्थित श्री सनातन धर्म महावीर दल धर्मशाला में आयोजित होगा। Hanumangarh News

    शिविर संयोजक रमेश मुटनेजा ने बताया कि इस मौके पर फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल, जयपुर से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल सिंघल हृदय संबंधी बीमारियों, न्यूरोसर्जन डॉ. संकल्प भारतीय रीढ़ की हड्डी की चोट, सिर की चोट एवं अन्य न्यूरो संबंधी रोगों, कैंसर सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र शर्मा कैंसर संबंधी बीमारियों, नसों के रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष राजपूत नसों से जुड़ी बीमारियों पर निशुल्क परामर्श देंगे।

    प्रेरणा पाहुजा ने जानकारी दी कि शिविर में मरीजों की ईसीजी, शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच भी निशुल्क की जाएगी। प्रेम रतन पारिक ने आमजन से इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के आयोजन में स्वामी विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज का सहयोग रहेगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए श्री सनातन धर्म महावीर दल के मैनेजर गुलशन गुंबर एवं रमनदीप सिंह से सम्पर्क किया जा सकता है। Hanumangarh News