हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश पुलिस स्मृति ...

    पुलिस स्मृति दिवस परेड की फुलड्रेस रिहर्सल संपन्न

    Police Memorial Day

    भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आज पुलिस स्‍मृति दिवस परेड की फुलड्रेस एवं फायनल रिहर्सल संपन्न हो गयी। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विशेष पु‍लिस महानिदेशक एसएएफ विजय यादव ने फुलड्रेस रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस स्‍मृति दिवस की अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं का जायजा भी लिया।

    पुलिस स्मृति दिवस के लिए हुई फुलड्रेस रिहर्सल के दौरान मुख्‍य अतिथि की भूमिका प्रधान आरक्षक रामचंद्र कुशवाह ने निभाई। फायनल अभ्‍यास परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमित तोलानी ने किया।

    परेड के टू-आई-सी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी रोहित लखारे हैं। परेड में महिला प्‍लाटून विशेष सशस्‍त्र बल एवं जिला बल की संयुक्‍त टुकड़ी, विशेष सशस्‍त्र बल की पुरूष प्‍लाटून, जिला बल एवं शासकीय रेल पुलिस की संयुक्‍त टुकड़ी, नगर सेना, कलर पार्टी, पुलिस बैंड प्‍लाटून और श्वान दल की टुकड़ियाँ शामिल हैं।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।