हमसे जुड़े

Follow us

23.2 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home देश सभी दलों ने आ...

    सभी दलों ने आखिरी वक्त में झोंकी पूरी ताकत

    full strength in the last time.

    लोकसभा चुनाव: कोई भी दल प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब की तेरह लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को प्रचार का आखिरी दिन होने तथा समय सीमा शाम छह बजे तक होने के कारण सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है तथा ताबड़तोड़ रैलियां तथा रोड शो किये जा रहे हैं । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कई जगह जनसभायें हो रही हैं,वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पिछले पांच दिनों से अपने मंत्रियों तथा नेताओं के साथ अपने प्रत्याशियों के लिये रात दिन एक किये हैं । पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा भाजपा के केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेता धुंआधार प्रचार मेंं जुटे हैं । कोई भी दल प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता । अंतिम क्षणों तक सभी अपनों के प्रचार में जुटे हैं।

    संगरूर सीट पर आप की स्थिति मजबूत

    केजरीवाल ने संगरूर लोकसभा सीट पर आप के प्रत्याशी एवं स्टार प्रचारक और प्रदेशाध्यक्ष भगवंत मान के लिये दो दिन तक लगातार प्रचार किया है । संगरूर सीट पर आप की स्थिति मजबूत मानी जा रही है इसलिये वो संगरूर सीट पर पूरा ध्यान केन्द्रित करते हुये उसके आसपास के लोकसभा क्षेत्रों पटियाला , बठिंडा सहित कुछ ही सीटों पर अपना प्रचार सीमित रख रहे हैं । अन्य सीटों पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसौदिया तथा अन्य नेता प्रचार में जुटे हैं ।

    अभिनेता सनी देओल की प्रतिष्ठा दांव पर

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी-अकाली दल के बठिंडा सीट से प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल के समर्थन में ,भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरदासपुर सीट पर सनी देओल ,अमृतसर सीट पर हरदीप पुरी के लिये प्रचार किया। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ,पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल,हेमा मालिनी ,स्मृति ईरानी ,पीयूष गोयल सहित पार्टी के मंत्री तथा नेता प्रचार में जुटे हैं। गुजरे जमाने के अभिनेता धर्मेन्द्र अपने बेटे अभिनेता सनी देओल के लिये गुरदासपुर सीट पर प्रचार के लिये डटे रहे। बाबी देओल ने भी अपने भाई के लिये वोट मांगे।

    कांग्रेस के बड़े नेताओं ने किया प्रचार

    कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ,महासचिव प्रियंका गांधी ,सेम पित्रोदा ,मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपने प्रत्याशियों के लिये प्रचार किया। स्टार प्रचारक नवजोत सिद्धू ने देश की अन्य सीटों पर प्रचार करने के अलावा पंजाब की बठिंडा , गुरदासपुर सहित कुछ सीटों पर प्रचार किया है। इस चुनाव में श्री सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाया ,वहीं वह अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू का टिकट कटने के मामले पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंंह पर तंज कसने से पीछे नहीं रहे । राज्य की तेरह सीटों में से तीन सीटें भाजपा के हिस्से में तथा दस सीटें इसके सहयोगी अकाली दल के हिस्से में आती हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।