हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home चंडीगढ़ अंबेडकर भवन क...

    अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 5.33 करोड़ की राशि मंजूर: डॉ. कौर

    Chandigarh News
    Chandigarh News: बाढ़ प्रभावित बुजुर्गों को मिलेगा वृद्धाश्रम में अस्थायी आश्रय: डॉ. बलजीत कौर

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सोमवार को कहा कि तरनतारन जिले में बनाए जा रहे डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 5.33 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत कर दी गई है। डॉ. कौर ने बताया कि यह राशि जल्द ही लोक निर्माण विभाग (बिल्डिंग्स) के मुख्य अभियंता के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी, ताकि भवन निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा सके। Chandigarh News

    उन्होने बताया कि तरनतारन में डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए कुल 5.93 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट स्वीकृत हुआ था, जिसमें से 60 लाख रुपए पहले ही जारी किए जा चुके हैं और शेष 5.33 करोड़ रुपए जल्द ही लोक निर्माण विभाग के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस प्रकार भवन के निर्माण पर कुल 5.93 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि तरनतारन में डॉ. अंबेडकर भवन की चारदीवारी का कार्य पूरा हो चुका है।

    डॉ. कौर ने बताया कि पंजाब के 17 जिलों में डॉ. अंबेडकर भवन पहले ही बन चुके हैं, जहां एक ही छत के नीचे शोषित, पिछड़े और आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों को सिंगल विंडो के माध्यम से विभिन्न सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शेष 5 जिलों, एस.ए.एस. नगर, बरनाला, फाजिल्का, पठानकोट और मलोट (मलेरकोटला) में अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– पानी निकासी न होने से घरों में घुस रहा पानी